इटावा औरैया, मई 26 -- जसवंतनगर। राष्ट्र सेविका समिति के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रवजना पूर्वांल ने की। वर्गाधिकारी अर्चना मिश्रा ने वर्ग का वृत्त प्रस्तुत करते हुए सात दिनों तक चले प्रशिक्षण एवं गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता शारदा पांडे ने सेविका बहनों को पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा में मातृ शक्ति का योगदान सदैव रहा है। समारोह में सेविका बहनों ने वर्ग में सीखे गए गण समता, योगचाप, योगासन, दंड, यष्टि एवं नियुद्ध आदि का आकर्षक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जानकी दीक्षित, जिला संपर्क प्रमुख द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र सेविका समिति के सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला कार्यवाहिका ममता शर्मा ने सभी का आभार व्य...