राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश शिक्षा वर्ग शुरू
काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर, संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश शिक्षा वर्ग का शनिवार को तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में वैदिक हवन के साथ शुभारंभ हुआ। यह वर्ग 13 जून तक नियमित रूप से संचालित होगा। वर्ग में 14 से 45 वर्ष आयु की महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता है। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आईं प्रतिभागियों को शारीरिक, बौद्धिक और विविध प्रशिक्षण सत्रों से व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ग के दौरान अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, संगठन कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है। यह भी पढ़ें- राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.