जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन सोनारी स्थित दोमुंहानी में किया जाएगा।कार्यक्रम गुरुवार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें नारी शक्ति के जागरण, राष्ट्र सेवा और नवसंकल्प पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति ने सभी बहनों से गणवेश में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति के नवआरंभ, नवऊर्जा और नारी सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा।समिति की विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.