कानपुर, जून 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महिला विंग राष्ट्र सेविका समिति के अधीन गुरुकुलम मेहरबान सिंह पुरवा में चल रहे पूर्वी यूपी क्षेत्र के प्रबोध शिक्षा वर्ग के तहत शुक्रवार को समिति की महिलाओं ने तीन किमी. पथ संचलन किया। मेहरबान सिंह पुरवा से शुरू हुए पथ संचलन में कदम से कदम मिलाकर चल रहीं राष्ट्र सेविकाओं ने अनुशासन और नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। बैंड बाजे के साथ चल रही सेविकाओं के रास्ते में छतों से फूलों की वर्षा भी की गई। समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशी औऱ क्षेत्र कार्यवाहिका सरिता ने पथ संचलन को गुरुकुलम से रवाना कराया। गुरुकुलम से निकल मेहरबान सिंह पुरवा की गलियों से होता हुआ पथ संचलन तात्या टोपे नगर के प्रमुख मार्ग से होकर वहीं आकर समाप्त हुआ, जहां से शुरू हुआ था। बैंड की धुन पर सेविकाएं कदम से क...