जमशेदपुर, मार्च 20 -- राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग की ओर से भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा पर एक दीप राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सोनारी के दोमुहानी में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने भारत माता के रूप में अखंड भारत का मानचित्र धरती पर उकेरा और देशभक्ति गीतों के साथ दीप प्रज्वलित कर उसे सजाया। मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय काल गणना को वैज्ञानिक और विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली बताया। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवआरंभ, नवऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है, जिसे देशभर में विभिन्न रूपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.