मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की स्थित विश्व विभूति पुस्तकालय में रविवार से राष्ट्र सेवा दल का चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। दल के पूर्व महामंत्री शाहिद कमाल ने बताया कि राष्ट्र सेवा दल राष्ट्रीयता समता, लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता और वैज्ञानिकता आदि से नौजवानों को परिचय कराने का काम करता है। कार्यक्रम में तय किया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में संगठनों के सहयोग से एक-एक दिन का वर्कशॉप किया जाए। संविधान को लेकर स्कूलों में जाया जाए और विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराया जाए।वक्ताओं में अधिवक्ता मुकेश ठाकुर, वंदना प्रीतम, शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार, लोक कलाकार सुनील कुमार, शंभू मोहन प्रसाद, मिथलेश कुमार, हैदर अली, संजय प्रधान, नागेंद्र कुमार मांझी, अमित चौधरी, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार...