गंगापार, अप्रैल 7 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल श्रृंग्वेरपुर धाम अंतर्गत हनुमान चौराहा, लालगोपालगंज स्थित हनुमान मंदिर में भव्य पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम में नवनामित सभासद सर्वेश केसरवानी एवं शारदा पटेल सहित महामंत्री अरविंद केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, श्यामू श्रीवास्तव, विनोद कुमार साहू, राहुल पुष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.