फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेसियों के नग्न प्रदर्शन पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र के सम्मान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा फसल बीमा योजना में घपलेबाजी में शामिल गुनहगारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि एआई समिट में दुनिया भर के विकसित देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उस दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर जो नग्न प्रदर्शन किया उससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची। राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि पार्टी का विरोध तो सहन किया जा सकता है मगर देश के सम्मान को यदि आघात पहुंचेगा तो इसे देश स्वीकार नहीं कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.