बागपत, फरवरी 4 -- बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाई गई लाइटों के टाइमर डिस्प्ले में बुधवार को एकाएक आग लग गई। उससे आग की लपटें निकलने लगी। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने टाइमर डिस्प्ले में लगी आग को बुझाया। दो माह पूर्व एनएचएआई द्वारा बागपत के राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लाइटें लगवाई गई थी। जिन पर ट्रैफिक कंट्रोल करने करने के लिए टाइमर डिस्प्ले भी लगी हुई थी। हालांकि इन ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के जरिए अभी तक ट्रैफिक कंट्रोल किया जाना शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि इनके चालू होते ही दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। जिसके बाद से ट्रैफिक पुलिस कर्मी मैन्यूअली ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे है। वहीं, बुधवार की सुबह उस पर हड़कंप मच गया, जब लाइटों के पास लगी टाइमर डिस्प्ले में एका...