बुलंदशहर, जनवरी 11 -- नगर के आर्य समाज मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में हिंदू सम्मेलन एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना की। महायज्ञ के उपरांत आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. शिव कुमार शास्त्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से भारत को विश्वगुरु और सोने की चिड़िया जैसे गौरवशाली नामों से जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, वेद, ज्ञान-विज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों ने सदैव विश्व को दिशा देने का कार्य किया है। डॉ. शास्त्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.