राष्ट्र रक्षा के लिए किया शिवलिंग महायज्ञ
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। तपोवन आश्रम झूंसी में गुरुवार को राष्ट्र रक्षा, भारत कल्याण, सनातन धर्म के संरक्षण व विश्व शांति की कामना को लेकर सवा लाख तंडुल (चावल) शिवलिंग महायज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच विधि-विधान से तंडुल से शिवलिंगों का निर्माण किया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.