रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती पर शनिवार को राष्ट्र युवा शक्ति ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अलबर्ट एक्का चौक पर संस्था के अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में एक दीप अल्बर्ट एक्का के नाम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और शहीद की शहादत को नमन किया। अलबर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था। वे भारतीय सेना की ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (14 गार्ड्स) की बिहार रेजिमेंट के एक बहादुर सैनिक थे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, वीरेंद्र गोप, नितेश वर्मा, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.