रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री के हालिया राष्ट्र संबोधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'राजनीतिक और भ्रामक' करार दिया। उन्होंने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भारत जैसे विविधता, परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से समृद्ध देश में प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन एक गंभीर और जिम्मेदार प्रक्रिया होती है, जिसका उद्देश्य जनता को भरोसा देना और राष्ट्रीय चुनौतियों पर सरकार की नीति स्पष्ट करना होता है। भट्टाचार्य ने कहा कि 1947 से शुरू हुई इस परंपरा के तहत अब तक लगभग 80 बार प्रधानमंत्रियों ने राष्ट्र को संबोधित किया है। यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना के बिना परिसीमन स्वीकार नहीं : शाहदेव आमतौर पर यह संबोधन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर या क...