लखनऊ, जून 20 -- बसंतकुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मॉर्निंग वॉकर्स को अब प्रवेश शुल्क नहीं देना होना। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मॉर्निंग वॉकर्स के लिए प्रवेश निःशुल्क करने का निर्णय लिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया। इसके अंतर्गत राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सभी नागरिकों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक एवं योग करने आते हैं। प्रेरणा स्थल में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 15 रुपये टिकट दर निर्धारित है। उपाध्यक्ष ने बत...