लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ के वसंत कुंज में 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोकार्पण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को इसका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लोकार्पण से पहले सभी कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मूर्ति निर्माण एवं स्थापना से जुड़े शिल्पकारों से संवाद किया और उनके कौशल, समर्पण व सृजनात्मक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार राष्ट्र प्रेरणा स्थल को देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नायकों के प्रेरक मूल्यों का सशक्त प्रतीक बनाने के लिए प्रयासरत है। यह स्थल भावी पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.