मेरठ, अप्रैल 24 -- आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादरपुर गुरुग्राम में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के कार्यक्रम में डॉ.शोभा गुप्ता एवं अमोद गुप्ता ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य एवं विद्यालय संस्थापक सत्यवीर और अक्षत ने स्वागत किया। डॉ.शोभा ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं अन्य क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। डॉ.शोभा ने कहा कि विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रथम-सदैव प्रथम को हमेशा सर्वोपरि रखते हुए इसके अनुरूप आचरण बनाने पर जोर दिया। हम जो भी कार्य करें, उसमें पहले यह देखें कि उसका देश पर क्या असर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अमोद गुप्ता ने पर्यावरण की सुरक्षा करने की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर एक प...