राष्ट्र प्रथम के आदर्श को आत्मसात करें विद्यार्थी : डॉ. अतुल कृष्ण
विकासनगर, जुलाई 27 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मांडूवाला में सोमवार को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि उत्कृष्ट चरित्र, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से निर्मित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का प्रथम दायित्व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान देहरादून के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, नैतिक जीवन मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाने का आह्वान किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.