देवरिया, अप्रैल 8 -- देवरिया, निज संवाददाता स्थापना दिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के स्वच्छता अभियान के क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों की साफ-सफाई की। इसके पश्चात माल्यार्पण-पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उनको नमन किया।इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देशसेवा की भावना, राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की संकल्पना को लेकर इन महापुरुषों द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता निरन्तर देशहित मे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरी रखते हुए देश को एकता के सूत्र में बांधने और अखंड भारत की स्थापना के लिए डॉ. श्यामाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.