गुमला, जुलाई 20 -- गुमला, संवाददाता । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतर-सदन व्यवस्था के तहत लक्ष्मीबाई सदन के विशेष सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुमला विभाग प्रचारक शमी, विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी और संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सदन प्रमुख शिक्षिका नीलम शाहदेव ने बताया कि विशेष सप्ताह के दौरान शैक्षणिक,सांस्कृतिक,बौद्धिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो सके। मुख्य अतिथि शमी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम का भाव प्रत्येक बच्चे में होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले...