राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही एबीवीपी : डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल
रामगढ़, मई 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश समीक्षा और योजना बैठक का शनिवार को जैन मंदिर धर्मशाला में शुभारंभ हुआ। 16 और 17 मई तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल और प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ विद्यार्थियों के बीच लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.