नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा। शहर के एक होटल में राष्ट्र निष्ठा चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक सरोकारों पर मंथन हुआ। देश और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी वेद पुत्र जी महाराज (भैरव पीठाधीश्वर) ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और वरिष्ठ अधिवक्ता आरवी मेहता मौजूद रहे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जन जागरुकता को समय की आवश्यकता बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.