लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग स्थित कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला सहायता, सलाह सेल और मीराबाई सांस्कृतिक क्लब की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं गीता: एक विमर्श पर व्याख्यान दिया। बताया कि युवा वही है जो संस्कारयुक्त बने रहें। उन्होंने अपने व्याख्यान में छात्राओं को ऐसी दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित किया जो राष्ट्र निर्माण में सहायक हो। संचालन डॉ. सत्या शुक्ला ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...