रुद्रपुर, जुलाई 5 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर रविवार से प्रांतीय कार्यशाला शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में शभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विशिष्ट अतिथि प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने किया। कुलपति ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी में चरित्र, संस्कार और राष्ट्रभाव का विकास करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 भारतीय गुरुकुल परंपरा के मूल्यों को आगे बढ़ाने वाली शिक्षा व्यवस्था है। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न वि...