राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : कुलपति
जौनपुर, सितम्बर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक अतिथि गृह परिसर में शनिवार को भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के निर्माण की प्रभावी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और दर्शन शिक्षकों को विद्यार्थियों में संस्कार, विवेक, नैतिक मूल्यों और जीवन की सही दिशा विकसित करने की प्रेरणा देता है। विश्वविद्यालय के मानविकी, फार्मेसी, प्रबंध अध्ययन संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान और इंजीनियरिंग संस्थान सहित विभिन्न विभागों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रनिर्माण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.