गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर (10 2) रेल विहार, राप्ती नगर में सोमवार को शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित विद्वत परिषद की वार्षिक समीक्षा एवं कार्य योजना की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजिका डॉ. रिचा सिंह ने कहा कि विद्वत परिषद के विचारों को केवल विद्यालय स्तर तक ही सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे समाज स्तर और प्रांत स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्वत परिषद राष्ट्र निर्माण में अपनी बहुत अहम भूमिका निभाता है। अध्यक्षता कर रहे शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने परिषद के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि और शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का परिचय, उनका सम्मान ...