गोपालगंज, फरवरी 28 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के बीच मनाया गया। यह दिवस वैज्ञानिक सीवी रमण द्वारा खोजे गए रमण इफेक्ट की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक सोच और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.