राष्ट्र निर्माण में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका: सतीश महाना
लखनऊ, जुलाई 5 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वे रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित 'यी संसद 2026 - कानपुर चैप्टर' के दो दिवसीय संसदीय कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए एक उत्तरदायी और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे युवा अपने कौशल और सकारात्मक सोच से पूरा कर सकते हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई 'यंग इंडियंस' (वाईआई) द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को कानपुर में हुई थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: राजनीति में शिक्षित व जागरूक युवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.