जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका' विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी आईपीएस गोल्डी गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और कानून के प्रति सम्मान ही एक सुरक्षित एवं समृद्ध समाज की नींव है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान का जागरूक...