प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए प्रेरित किया। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार सिंह और कुलानुशासक प्रो. राजकुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा और डॉ. राहुल कुमार ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...