राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित कृषि प्रशिक्षण संस्थान, जार्ड्स में बुधवार को आरएसएस के 100 वर्षों की यात्रा के अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कृषि स्नातकों के साथ युवा संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के मुरादाबाद विभाग प्रचारक बृजमोहन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। युवाओं की जिम्मेदारी केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और कृषि क्षेत्र में बदलाव के वाहक हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं में राष्ट्रबोध, कर्तव्यबोध, अनुशासन और समाज के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। कृषि क्षेत्र से जुड़े युवाओं में ग्रामीण जीवन और कृषि अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने की विशेष क्षमता है। यह भी पढ़ें- युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.