सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर के सभागार में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, छात्र नेतृत्व और संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही छात्र शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। चेयरमैन अजय गुप्त ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करने वाला एक सशक्त मंच है। संगठन स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- वि...