प्रयागराज, अप्रैल 9 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी शिवगंगा आश्रम में धर्म, अध्यात्म और राष्ट्र पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में युवा छात्र भी पहुंच रहे हैं। किसी ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है तो किसी ने देश के भविष्य की। युवाओं के हर सवालों पर शंकराचार्य ने उनका मार्गदर्शन किया।ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा जीवन के लिए जीविकोपार्जन जरूरी है किंतु सिर्फ जीविकोपार्जन के लिए जीने से न धर्म की रक्षा हो सकती है और न ही देश की। उन्होंने कहा देश की दिशा व दशा तय करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में यदि युवा अपने ज्ञानार्जन का उपयोग महज धनार्जन के लिए करता है फिर वह अपने नैतिक मूल्यों का निर्वाह नही...