नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के साथ प्राधिकरण में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विचार गोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिनियम पर विचार रखने के साथ महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। कंपोजिट विद्यालय सालारपुर में छात्राओं द्वारा गीत, कविताएं और विचार प्रस्तुत किए गए। वहीं, कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को पावर एंजल के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं, सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार विषय के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान और विचार लेखन कराया गया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान इसके अलावा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में पॉडकास्ट में नारी...