भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। हर क्षेत्र में बेटियां बेहतर काम कर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सोच बदलने की जरूरत है। यह बातें गुरुवार को गुरुकुलम शिक्षण संस्थान, जखांव में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी चम्पत राय ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है। सेना, वकील, जज, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और उद्योग जगत में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर हर वर्ग को गंभीर होने की आवश्यकता है। इस मौके पर माता राजलक्ष्मी मंदा, डॉ. राजनारायण प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद, दिव्या सिंह, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी, ब्रह्मा आदि मौजूद र...