राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका : डीआरएम
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- रेलवे की ओर से मुरादाबाद मंडल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमामय वातावरण एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रेलवे स्टेडियम, मुरादाबाद में उपस्थित सभी ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम् गाया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात परेड कमांडर के नेतृत्व में परेड दल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को सलामी दी गई। इस अवसर पर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने उपस्थित रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.