मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कांटी। मधुवन स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शनिवार को जयंती पर कस्तूरबा गांधी को याद किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका बेहद अहम है। अभिभावकों व समाज को उनके विकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। विधायक ने बेटियों को अपने सपने साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। वार्डन अनु कुमारी, संजीत कुमार, पवन कुमार, शैलेंद्र तिवारी, लंबोदर झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.