संभल, जनवरी 29 -- नगर पंचायत स्थित जुगल किशोर इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि हिंदू समाज सदैव सहिष्णुता, त्याग और सेवा की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने युवाओं से नशा, हिंसा और सामाजिक बुराइयों से दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.