पटना, मार्च 8 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई हैं। घर से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में नारी शक्ति का अहम योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है। श्री सरावगी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अपने सपनों, साहस और आत्मविश्वास से मातृशक्ति हर दिन नई संभावनाओं की दिशा तय करती है और लगातार आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.