राष्ट्र निर्माण में नारियों का योगदान अतुलनीय: गवर्नर
रांची, अगस्त 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र, रांची के तत्वावधान में सोमवार को ऑड्रे हाउस सभागार में 'शतayu संघ और महिला सहभागिता' पुस्तक पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, भारतीय परिवार व्यवस्था, सामाजिक संस्कार और महिलाओं की बदलती भूमिका जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का उद्गाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह पुस्तक समाज को संघ की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में नारियों के योगदान को समझने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें कालखंड के अनुभवों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाती हैं और डिजिटल दौर में इनका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने महिला आरक्षण के संवैधानिक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.