राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी निभाने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- खटीमा, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को केंद्र में रखकर विभिन्न रचनात्मक, जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने संस्थान में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता की सराहना की। जोशी ने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल, प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का सकारात्मक उपयोग कर समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.