राष्ट्र निर्माण में चरित्र सबसे महत्वपूर्ण पहलू : नित्यानंद
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में सोमवार की शाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नव नामांकित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों का चरित्र निर्माण राष्ट्र निर्माण की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दिशा में दीक्षारंभ कार्यक्रम एक अहम कड़ी है। जहां शैक्षणिक डिग्री के साथ छात्रों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित होता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि विवि का उद्देश्य बच्चों को डिग्री के साथ सक्षम, योग्य और राष्ट्रभक्त युवा तैयार करना है। कहा कि आईसीएआर में सहायक महानिदेशक रहते हुए इजरायल यात्रा के दौरान उन्होंने इस 21 दिवसीय मॉडल की रूपरेखा गढ़ी थी, जिसे कुलपति बनते ही पूसा में लागू किया। यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.