घाटशिला, मई 31 -- घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को एक निजी रिसोर्ट, घाटशिला में हुआ। यह भी पढ़ें- संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकताओं की प्रतिबद्धता में निहित : मुंडाप्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।अर्जुन मुंडा का संबोधन उद्घाटन सत...