बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज, संवाददाता।वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस ने मीरगंज कस्बा में पथ संचलन का आयोजन किया। पुलिस की सुरक्षा में पथ संचलन में आरएसएस के पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल हुए। पूर्व जिला संघ चालक कुंवर सेन ने कहाकि राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में व प्राकृतिक आपदा में जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद करते हैं। पथ संचलन मढ़ी सत्याना से शुरू होकर नगर में होकर मढ़ी पर पहुंच कर समाप्त हुआ। लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान जिला शारीरिक प्रमुख समर पाल, नगर कार्यवाह ओमकार, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमकार शर्मा, खंड संघचालक राम औतार, प्रचारक नितिन, यशवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.