सोनभद्र, मार्च 28 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुपावर के सुमंगलम भवन में उद्योग जगत के महान व्यक्तित्व घनश्याम दास बिड़ला का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह , मनीष जैन ,मनु अरोरा,विभु पात्रा,कुमार हर्षवर्धन ,अरविंद सिंह,संदीप यावले,सुधाकर अन्नामलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर जी.डी. बिड़ला के चित्रों पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित महान उद्योग पति जीडी बिरला जी एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार भी थे। उन्होंने भारतीय उद्योग को नई दिशा दी और स्वदेशी के सिद्धांत को मजबूत आधार प्रदान किया। बिरला जी सदैव नैतिकता, ईमानदारी एवं समाज सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। ।इस ...