आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी हिना देसाई को कुलपति ने अंगवस्त्रम् एवं विश्वविद्यालय का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। समाज को उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए। महिलाओं के भीतर हर परिस्थिति से संघर्ष कर आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। आज बेटियां एवं महिलाएं राफेल भी उड़ा रही हैं तो जरूरत पड़ने पर मां के ममत्व का जबरदस्त प्रदर्शन भी कर रही है। समाज में भी सकारात्मक बदलाव आया है। अब बेटियां घर की बोझ नहीं अपितु घर का श्...