प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से बुधवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एएस मोजेज ने एनएसएस के मंत्र को आत्मसात करने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. जस्टिन मसीह ने एनएसएस के महत्व के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। डॉ. सुदीप तिर्की ने बताया कि राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी राष्ट्रीय सेवा योजना है। डॉ. प्रेम प्रकाश ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. अरुणेय मिश्र में धन्यवाद ज्ञापित किया। 'राष्ट्र योजना में राष्ट्र का निर्माण' विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। संचालन ओम शुक्ल और आशीष पाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...