सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- बर्डपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा बर्डपुर मंडल के शक्ति केंद्र बर्डपुर नंबर नौ के बूथ संख्या 62 पर समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले पंडित दीनदयाल असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। उनका तपस्यापूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा। राष्ट्र के पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान नितेश पाण्डेय, शोभनाथ यादव, उमेश यादव, संतोष यादव, संदीप राव,रुचि उपाध्याय, श्वेता पटवा, सरिता जायसवाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...