हल्द्वानी, मई 25 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को एमबीपीजी में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उनके नाम पर बने पार्क का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का देवभूमि उत्तराखंड से अत्यंत गहरा और अटूट संबंध रहा है। स्वामी विवेकानंद शांति, ज्ञान की खोज में कई बार अल्मोड़ा, चम्पावत स्थित मायावती आश्रम व कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आए थे। विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के सबसे बड़े प्रणेता थे। यह भी पढ़ें- मनुष्यत्व और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विद्यार्थियों को संबोधित ...