मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने को लेकर शुक्रवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का जिला स्तरीय आयोजन एमआईटी में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, जल शक्ति मंत्रालय एवं सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति उसकी संवैधानिक व्यवस्था, नागरिक जागरूकता और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी में निहित है। आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। युवाओं से कहा कि आप राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागी बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.