मेरठ, जून 10 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 में बुधवार को मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू (सेना मेडल) पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है, जो युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करती है। शिविर में पहुंचने पर कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने एनसीसी अधिकारियों, जीसीआई और पीआई स्टाफ से मुलाकात कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। शिविर में कैडेट्स ने बेसिक लाइफ सपोर्ट, मैप रीडिंग, ऐमिंग बॉक्स एक्सरसाइज और संचार प्रशिक्षण का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता दिखाई। यह भी पढ़ें- शिविर में ड्रिल, मैप रीडिंग के बारे में ...